कंप्यूटर के सीपीयू कितने प्रकार के होते हैं?
दोस्तों नमस्कार, हमारे वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है, हम अपने इस पोर्टल पर Technology और Education से जुड़े आर्टिकल/पोस्ट लिखते हैं जो आपके बहुत काम के होते हैं। आप हमारे और आर्टिकल पढ़ने के लिए पेज के दाईं/Right तरफ जहाँ आपको आर्टिकल की लिस्ट मिलेगी वहां से हमारे सभी आर्टिकल पढ़ सकते हैं। आज का जो हमारा विषय है वो कंप्यूटर टेक्नोलॉजी से ही जुड़ा हुआ है जिसमे हम जानेंगे CPU कितने प्रकार के होते हैं।
क्या होता है सीपीयू/CPU?
दरअसल सीपीयू/CPU कंप्यूटर को चलाने के लिए एक छोटा सा पुर्जा होता है। जिसे कंप्यूटर का मस्तिष्क/दिमाग कहा जाता है। सीपीयू/CPU का पूरा नाम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट/Central Processing Unit है। ये कंप्यूटर के अंदर मदरबोर्ड/Motherboard पर लगाया जाता है। सीपीयू/CPU का काम बिलकुल हमारे Brain यानि दिमाग जैसा ही होता है। जैसे हमारे शरीर में हमारा मस्तिष्क हमारे सारे प्रक्रियाओं/Functions को Control करता है, ठीक वैसे ही एक कंप्यूटर में भी सीपीयू/CPU उसके भीतर और बाहर हो रहे सभी फंक्शन्स को नियंत्रित करता है। इसकी इसी खासियत की वजह से इसे Brain of Computer कहा जाता है। सीपीयू/CPU को Processor, Central Processor, या Microprocessor इत्यादि नामों से भी जाना जाता है।
जब भी आप कोई नया कंप्यूटर या लैपटॉप खरीद रहे हो तो दुकानदार की और से आपको सबसे पहले सीपीयू/CPU के बारे में ही पूछा जाता है की आपको कोनसा सीपीयू/CPU चाहिए। इसलिए आप सभी का कंप्यूटर खरीदने से पहले ये जान लेना बेहद जरुरी है की सीपीयू/CPU कितने प्रकार के होते है। सीपीयू/CPU को उनकी गति/Speed के आधार पर कोर/Core के हिसाब से अलग-अलग केटेगरी में बांटा गया है। आप अपने काम के हिसाब से सीपीयू/CPU का चुनाव कर सकते हैं। दुनिया में कंप्यूटर प्रोसेसर निर्माता दो ही मुख्य कंपनियां हैं जो सीपीयू/CPU का निर्माण करती है एक है Intel और दूसरी है AMD .
सीपीयू/CPU कितने प्रकार के होते हैं? Types of CPU in Hindi
सिंगल कोर/Single Core CPU
सिंगल कोर/Single core CPU पुराने ज़माने के सभी कंप्यूटर में लगते थे या जिनके पास आज भी पुराने कंप्यूटर मौजूद हैं उनमे आज भी हैं। कंप्यूटर में सबसे पहले सिंगल कोर/Single core CPU का ही प्रयोग किया गया था इस Processor द्वारा एक समय में एक ही Operation किया जा सकता था। सिंगल कोर प्रोसेसर Multi-Tasking के लिए सही विकल्प नहीं थे। इनमे जब भी User एक से ज्यादा Application run करता था तभी इनकी Performance बहुत ही धीमी हो जाती थी। इन प्रोसेसर की Clock-Speed बहुत ही कम होती थी। और किसी भी CPU की फंक्शन गति उसकी Clock-Speed के ऊपर ही निर्भर करती है। Single core CPU में Processor को Different sets of Data Streams में Switch Back और Forth करना होता है।
डुएल कोर/Dual Core CPU
डुएल कोर/Dual Core CPU असल में Single CPU ही होता है, लेकिन इसमें दो Cores होते हैं। इसी कारण ये CPU दो CPU की तरह Function करता है। डुएल कोर/Dual Core CPU बड़े ही आराम से Multitasking को Manage कर सकता है वो भी efficiently के साथ। इस प्रोसेसर की Clock-Speed भी लगभग दुगनी हो जाती है जिसके कारण मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। Dual Core का ज्यादा Advantage लेने के लिए दोनों सीपीयू Operating system और जो Programs उसमें Run कर रहा है, दोनों में एक Special Code या Script का लिखा होना बहुत ही जरुरी है। इस कोड को SMT/Simultaneous Multi-Threading Technology कहा जाता है।
क्वॉड कोर/Quad Core CPU
क्वॉड कोर/Quad Core CPU चार Single कोर CPU के बराबर काम करता है, क्यूंकि इसमें चार कोर एक साथ काम करती है। जिस पार्ककर से एक डुएल कोर/Dual Core CPU Work load को दो कोर में बाँट देता है ठीक उसी प्रकार से यह वर्क लोड को चार कोर में बाँट देता है। इसका मतलब ये नहीं है की ये किसी एक या Application की स्पीड को चार गुना कर देगा, ये सिर्फ Multitasking वर्क को ही जल्दी करेगा। जब एक साथ कंप्यूटर पर बहुत सारे काम करने हो तब इस प्रकार के सीपीयू का इस्तेमाल करते हैं जैसे - Video Editing, Designing, Game इत्यादि।
हैक्सा कोर/ Hexa Core CPU
हैक्सा कोर/ Hexa Core CPU में क्वॉड कोर/Quad Core के मुकाबले छः Cores होते हैं। इसलिए इसके काम करने की Speed और ज्यादा तेज होगी और मल्टीटास्किंग के लिए भी ज्यादा उपुक्त रहेगा।
ओक्टा कोर/Octa Core CPU
ओक्टा कोर/Octa Core CPU में आठ Cores होते हैं, जो मल्टीटास्किंग की गति को एक अलग ही स्तर तक ले जाते हैं।
डेका कोर/Deca Core CPU
जैसे जैसे टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है आये दिन CPU में कुछ नया जुड़ रहा है, डेका कोर/Deca Core CPU इसमें दश Cores होते हैं, यह अब तक का सबसे Powerful CPU है जो, जो बड़े और लम्बे Project की Rendering या 3D, VFX मॉडलिंग के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
दोस्तों यहाँ हमने जाना की सीपीयू/CPU कितने प्रकार हैं। हमारे अगले आर्टिकल में हम आपको CPU के कंपोनेंट्स के बारे में पूरी जानकारी देंगे। उपरोक्त जानकारी के बाद आप जान ही गए होंगे की सीपीयू/CPU एक Computer के लिए कितना महत्वपूर्ण है। अगर इसमें हमसे कुछ छूट गया हो तो कृपया हमें जरूर अवगत करवाएं ताकि हम इसमें सुधार कर सकें।
0 Comments